पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,जेल

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
सिन्दुरिया,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंदुरिया अखिलेश कुमार वर्मा के देखरेख में उ0नि0 दिलीप कुमार मय टीम द्वारा दिनांक 11.02.2025 को पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद किया जा चुका है। पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/87 बीएनएसएस व 3/4 पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 12.02.2025 को उ0नि0 दिलीप कुमार मय टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सहनवाज पुत्र नवाब हुसैन निवासी मिठौरा बाजार थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष को निचलौल महराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम हरखोड़ा की तरफ जाने वाले तिराहे पर करीब 20 मीटर अन्दर से समय 13.10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।