महराजगंजसिंदुरिया -मिठौरा
पुलिस ने एक वारंटी युवक को किया गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के देखरेख मे उ0नि0 रोहित यादव मय टीम का0 हृदयानन्द यादव और का0 सत्यप्रकाश द्वारा न्यायालय प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय महराजगंज द्वारा निर्गत वाद सं0 1096/2023 धारा 128 सीआरपीसी थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वारण्टी अजय उर्फ अजय गुप्ता पुत्र भुलई उम्र करीब 33 वर्ष निवासी नरायनपुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को ग्राम नरायनपुर से आज दिनांक 21/02/2025 को समय 12.50 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।