
संपादक नागेश्वर चौधरी
नई दिल्ली। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं। पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 6 रुपए बढ़कर ₹1913 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1907 थे।
मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किग्राo वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।