महराजगंज

यूपी गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष के द्वारा जनपद के विभिन्न गोआश्रय केंद्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love




सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज। जनपद में गोवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्यों की समीक्षा हेतु उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह द्वारा आज जनपद महराजगंज के विभिन्न गोआश्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया और जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक की गई।
उपाध्यक्ष ने सबसे पहले सिसवा विकास खंड स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल मटिहरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थल में कुल 75 पशु हैं,जिनकी देखरेख हेतु 03 गौसेवक कार्यरत हैं।


उपाध्यक्ष ने गोआश्रय स्थल में भूसा भंडारण हेतु अतिरिक्त शेड के निर्माण और गौसेवकों की संख्या में वृद्धि का निर्देश दिया। उन्होंने गोस्थल तक जाने हेतु संपर्क मार्ग को पक्का किए जाने हेतु भी निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने श्री कृष्ण गोशाला सिसवा बाजार का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। संस्था द्वारा गौशाला के पूर्व के अत्यधिक बिल का मुद्दा उठाया गया,जिसके क्रम उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर संभव अनुदान के लिए कहा। साथ ही उन्होंने गोशाला में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु गोचर भूमि को गौशाला के लिए संबद्ध करने का निर्देश दिया। उन्होंने गौशाला की भूमि पर अतिक्रमण को भी पैमाईश कर खाली करवाने का निर्देश दिया।


उपाध्यक्ष ने गौसदन मधवलिया का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गौसदन को आत्मनिर्भर बनाए जाने और महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु संचालित गोकास्ट और वर्मीकंपोस्ट के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। गौआश्रय स्थलों को स्वालम्बी बनाने हेतु स्वंय सहायता समूह द्वारा विभिन्न गौउत्पादों के निर्माण एवं विक्रय से प्राप्त आय का विवरण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोसदन मधवलिया में दुर्गा स्वंय सहायता समूह द्वारा 93 कु0 गो काष्ठ 500 रू० प्रति कु० की दर से विक्रय से स्वयं सहायता समूह को 37200 रू0 तथा गोसदन मधवलिया को 9300 रू0 की आय प्राप्त हुई। इसी प्रकार विकास स्वंय सहायता समूह द्वारा 342 कु० वर्मीकम्पोष्ट की 666 प्रति कु० के दर से विक्रय से स्वंय सहायता समूह को 179772 रू0 तथा गोसदन मथवलिया को 48000 रू० आय प्राप्त हुई है। उपाध्यक्ष ने गोसदन में पूजन अर्चन भी किया। उपाध्यक्ष ने गोसदन में पशुओं की संख्या की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोसदन में कुल 589 गोवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कान्हा गोसदन चिऊरहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से जनपद में गोसरंक्षण और संवर्धन कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी गोआश्रय स्थलों में पशुओं की स्थिति काफी दीन होती थी,लेकिन जनपद के गोआश्रय स्थलों में पशु काफी स्वस्थ अवस्था में हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को इसके लिए बधाई दिया। उन्होंने गोसदन मधवलिया को आत्मनिर्भर बनाए जाने के कार्यों की भी सराहना की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद, एसडीएम सदर रमेश कुमार,बीडीओ निचलौल शमा सिंह,ईओ नगरपालिका महराजगंज आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!