श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा वांछित गोवध अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंजः पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार सिंह द्वारा मु0अ0सं0-68/25 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त फहीम खान पुत्र जयाल्लुदीन खां उम्र करीब 30 वर्ष,इसराफिल पुत्र अलीबास हजाम उम्र करीब 25 वर्ष और शोएब अख्तर पुत्र सुभान उल्लाह उम्म्र करीब 19 वर्ष निवासीगण जहू पिपरा थाना भिटौली जनपद महराजगंज को हरपुर तिवारी चौराहे से ग्राम जहू पिपरा जाने वाली नहर के पास से ग्राम चौकिदार व ग्रामीणो द्वारा पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 08.03.2025 को ग्राम हरपुर तिवारी के चौकिदार सन्तु व अन्य ग्रामीणों के मदद से अभियुक्तगण फहीम खान पुत्र जयाल्लुदीन खां उम्र करीब 30 वर्ष,इसराफिल पुत्र अलीबास हजाम उम्र करीब 25 वर्ष और शोएब अख्तर पुत्र सुभान उल्लाह उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण जहू पिपरा थाना भिटौली जनपद महराजगंज द्वारा गाय के बछड़ा को रस्सी व कपडे से मुह को बाधकर मारते पिटते हुए वध करने के नियत से ग्राम हरपुर तिवारी चौराहे से ग्राम जहूपिपरा जाने वाली नहर के रास्ते लेकर जाते समय पकड़ा गया तथा थाना श्यामदेउरवा में गाय का बछडा,मोटरसाइकिल व अभियुक्तगण उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लेकर विधिक कार्यावाही की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह,व0उ0नि0 शम्भूनाथ सिंह,उ0नि0 अजय कुमार सिंह,म0का0 मनीष कुमार सिंह और का0 राकेश कुमार यादव मौजूद रहें।