Crime Newsमहराजगंजश्यामदेउरवा - परतावल

श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन में नौ अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह थाना श्यामदेउरवां के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम तरकुलवां भटगाँवा में धर्म परिवर्तन के सूचना पर मौके पर पहुँच कर कुल शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत ग्राम तरकुलवा भटगांवा से अपराध रोकथाम हेतु सात अभियुक्त दया राम गोस्वामी पुत्र लालजी नि0 ग्राम बड़हरा दक्षिण टोला थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र 34 वर्ष,महेन्द्रनाथ पुत्र सुभग नि0 बासपार बैजौली थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र 54 वर्ष,राजन भारती पुत्र रामकेश नि0 पनियरा वार्ड नं 11 गाँधी नगर थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 19 वर्ष,छाँगु गुप्ता पुत्र ब्रह्मदेव नि0 बसहिया बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र 48 वर्ष,प्रेमनाथ भारती पुत्र रामकृपाल नि0 पकड़ी दिक्षित थाना भिटौली जनपद महराजगंज उम्र 22 वर्ष,रामकेश पुत्र रामदुलारे नि० पनियरा वार्ड नं 11 गाँधी नगर थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 47 वर्ष,रामदरश पुत्र महँगु सोखा नि० मकसुदाबाद थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र 43 वर्ष व दो अभियुक्ता छाया पत्नी जितेन्द्र प्रसाद नि0 सलेमपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र 26 वर्ष और विद्यावती पत्नी रामसुरेश नि0 कटहरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र 45 वर्ष को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया,गिरफ्तार कर न्यायालय सदर महराजगंज भेजा गया। घटना विवरण में आवेदक बलराम पुत्र शिवाकान्त गुप्ता ग्राम बागापार थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ( विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला संयोजक जनपद महराजगंज द्वारा ग्राम तरकुलवां भटगाँवा में ईसाई धर्म अपनाने कॉ प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उत्तेजित करने के सम्बन्ध में प्रा० पत्र दिया गया जिसके प्रा0 पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/2025 धारा 3/5 (1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधि0 बनाम सुग्रीव ग्राम तरकुलवा भटगाँवा थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज,दयाराम गोस्वामी पुत्र लालजी निवासी बड़हरा दक्षिण टोला थाना श्यामदेउरवा,महेन्द्र नाथ पुत्र सुभग निवासी बासपार बैजौली थाना कोतवाली महराजगंज,राजन भारती पुत्र रामकेश निवासी पनियरा वार्ड नं0 11 गाँधीनगर थाना पनियरा महराजगंज,छागुर गुप्ता पुत्र ब्रह्मदेव निवासी बसहिया बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा महराजगंज,प्रेमनाथ भारती पुत्र रामकृपाल निवासी पकड़ी दीक्षित थाना भिटौली जनपद महराजगंज,रामकेश पुत्र रामदुलारे निवासी वार्ड नं0 11 गांधी नगर पनियारा जनपद महराजगंज,रामदरश पुत्र महगु शोखा निवासी मसुदाबाग थाना गुलहरिया गोरखपुर,छाया पत्नी जितेन्द्र प्रसाद निवासी सलेमपुर थाना गुलहरिया गोरखपुर और विद्यावती पत्नी रामसुरेश निवासी कटहरा थाना कोतवाली महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेश कुमार सिंह को दिया गया। उ0नि0 राजेश कुमार सिंह द्वारा ग्राम तरकुलवां भटगाँवा से कुल 07 नफर अभियुक्त व 02 महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी कर न्यायालय सदर महराजगंज के समक्ष भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!