सिन्दुरिया पुलिस द्वारा तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
सिन्दुरिया(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय विशेष न्यायिक दण्डाधिकारी मजिस्ट्रेट,सिंचाई खण्ड-प्रथम महराजगंज द्वारा निर्गत नार्दन इण्डिया कैनाल एण्ड ड्रेनेज एक्ट 8 सन् 1873 की धारा 70 थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज से संबंधित वारंटी इन्द्रेश पुत्र रामप्रीत उम्र करीब 36 वर्ष,निवासी सिन्दुरिया,थाना सिन्दुरिया,जनपद महराजगंज को ग्राम सिन्दुरिया से आज दिनांक 09/02/2025 को समय 11.00 बजे व न्यायालय सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद महराजगंज द्वारा निर्गत मु0नं0 3396/11 धारा 323/504/506 भादवि थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वारण्टीगण किशुनलाल पुत्र झिंगुर उम्र करीब 59 वर्ष और लक्ष्मण पुत्र मानिक उम्र करीब 55 वर्ष,निवासीगण जगदौर,थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को आज दिनांक 09.02.2025 को समय 11.10 बजे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार,उ0नि0 शेषनाथ मौर्य,उ0नि0 मिथलेश कुमार,हे0का0 फैज खान,का0 कन्हैया वर्मा शामिल रहे।