Crime Newsनौतनवांमहराजगंज
पॉस्को एक्ट का बाल अपचारी गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
नौतनवां। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में नौतनवा पुलिस टीम चौकी प्रभारी सम्पतिहा विजय कुमार यादव,हे0का0 सतीश कुमार और का0 शैलेन्द्र मौर्या द्वारा मु0अ0सं0 33/25 धारा 65 (1),137 (2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट थाना नौतनवा जनपद महराजगंज से सम्बन्धित एक बाल अपचारी को दिनांक 18.03.2025 समय 09.00 बजे चण्डीथान चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया,अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।