पुलिस अधीक्षक ने थाना फरेंदा का किया वार्षिक निरीक्षण


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। आज दिनांक 11.12.2024 को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना फरेंदा का किया गया वार्षिक निरीक्षण निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना फरेंदा के सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए,शस्त्रागार के शस्त्रों का मिलान,हवालात,मेस,आरक्षी बैरक,गृह बंदी तथा समस्त रजिस्टरों का अवलोकन करते हुये उनके रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।

कार्यालय को चेक करते हुए साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनको अद्यावधिक करने के लिये संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थानो पर नियुक्त चौकीदारो से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए ठंड के दृष्टिगत उनको कम्बल वितरण की गयी।