लखनऊ

हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात दारोगा ने लगाई फांसी

Spread the love




सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शनिवार को दरोगा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। दरोगा थान सिंह चौहान (58) का शव घर पर फंदे से लटका मिला। ये खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी की है। बताया गया कि दरोगा थान सिंह चौहान ने दो शादियां की थीं। उनको सात बच्चे हैं। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे। दो वर्ष पूर्व ही पदोन्नत होने के बाद दरोगा बने थे। अब उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया,यह तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!