कांग्रेस पार्टी ने महराजगंज विजय सिंह को बनाया जिलाध्यक्ष,कार्यकर्ताओ में खुशी

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विजय सिंह एडवोकेट को महराजगंज का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नौतनवां विधान सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी,सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के दिये बधाई,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नि0 जिला महासचिव कृष्ण चंद्र पांडेय उर्फ केसी पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि एडवोकेट विजय सिंह एक संघर्षशील व जमीनी नेता हैं और हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं ऐसे जमीनी नेता पर शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा करके जिलाध्यक्ष बनाया। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व को सादर आभार व्यक्त करते हैं साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सहानी ने शीर्ष नेतृत्व व फरेंदा के विधायक व सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को आभार व्यक्त करते हुए विजय सिंह को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जिले में और मजबूत होगी बधाई देने वालों में इंद्रेश कुमार चौधरी,अनिरुद्ध यादव उर्फ डेवा यादव,सुरेश यादव,दुर्गेश रौनियार,दिलीप कुमार, संतोष वर्मा,सूरज प्रकाश त्रिपाठी,रामवृक्ष पूर्व प्रधान,भोला वर्मा,पवन सहानी,हबीबुल्ला खान,सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी,आदि लोगों ने बधाइयाँ दी।