Crime Newsघुघलीमहराजगंज

घुघली पुलिस द्वारा एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार
   

Spread the love


संपादक नागेश्वर चौधरी
घुघली,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व वारंटियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह थाना घुघली द्वारा टीम गठित की गयी। जिसके क्रम में न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद महराजगंज से मु0न0- 642/15 मु0अ0सं0 642/15 धारा 363/366/376 आईपीसी में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र अभियुक्त राधेश्याम पुत्र दीनानाथ निवासी हरखपुरा टोला तिनघरवा,थाना घुघली,जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन और हे0का0 प्रमोद खरवार द्वारा गिरफ्तार वारन्टी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!