पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

अतुल कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
कोल्हुई। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के अगुआई में उ0नि0 राहुल कुमार यादव मय हमराह म0आ0 निधि चौधरी के द्वारा देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम,गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/25 धारा 137 (2)/65 (1) बीएनएस (2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त रामकृपाल पुत्र सुरेश नि0 ग्राम गोपालपुर टोला रामचौरा थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज उम्र 40 वर्ष आज दिनांक 25.03.2025 को समय 12.00 बजे मैनहवा चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के आदेश से जिला कारागार महराजगंज दाखिल किया गया।