महराजगंज

अपराध पर शून्य सहनशीलता पर चला महराजगंज

Spread the love

➡️ आपरेशन कारोबार चलाकर नशेबाजों की हरकतों को किया नियंत्रित
➡️ आपरेशन त्रिनेत्र ने मजबूत किये पुलिस के हाथ हुए कई सारे खुलासे
➡️ पुलिस वेलफेयर को लेकर भी जनपद पुलिस अधीक्षक ने किये कई काम
➡️ महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था का पूरे साल राज रहा कायम
➡️ लोकसभा चुनाव से लेकर पुलिस भर्ती हर एक परीक्षा में पास रहा जनपद
➡️ आईजीआरएस में जनपद का नाम प्रदेश में पहले स्थान पर चार माह से कायम





प्रांजल केसरी
महराजगंज: जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में वर्ष 2024 में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किए गए। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के साथ ही,एसपी कार्यालय में आधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना हुई,जिससे पूरे शहर की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी गई। जनसुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पर्ची वितरण प्रणाली लागू की गई।
पुलिस आरक्षी और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं को पूरी सुचिता और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना,महिला सुरक्षा के लिए”मिशन शक्ति 5.0″अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाना और ऑपरेशन त्रिनेत्र जैसे अभियानों के तहत संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसना उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल हैं। इन प्रयासों के फलस्वरूप कई बड़े अपराधों का खुलासा हुआ,मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी हुई और साइबर अपराध पीड़ितों को आर्थिक राहत प्रदान की गई। साथ ही,ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 932 अभियुक्तों को सजा दिलाना तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस का बेहतरीन प्रदर्शन पूरे जनपद में चर्चा का विषय रहा।

वर्षभर हुए सराहनीय कार्यों में कुछ की नजीर—
-आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायत निस्तारण में महराजगंज ने चार बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-महराजगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ आपरेशन कारोबार में कार्रवाई की।
-नौतनवा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया,जिसमें 19 लाख 88 हजार रुपये,अवैध हथियार और लूट में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई।
-श्यामदेउरवा पुलिस ने 106 बोरी ब्राजीलियन व 24 बोरी पिसिंगालो मक्का बरामद की।
-सोनौली पुलिस ने 120 किलोग्राम चरस बरामद कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी पर रोक लगाई।
-भिटौली पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा कर 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम सोना बरामद किया।
-साइबर क्राइम थाना ने साइबर फ्रॉड पीड़ितों को ₹ 7700000 की धनराशि वापस कराई।
-18 लाख का चेक चोरी कर ट्रांसफर करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
-मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला बीट अधिकारियों ने गाँवों में जागरूकता अभियान चलाया।
-“ऑपरेशन त्रिनेत्र” में संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश कर चार अपराधी गिरफ्तार किए।
-घुघली पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर अभियुक्तों से जेवर और नकदी बरामद की।
-श्रीलंकाई नागरिक को भारत में घुसने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया।
-“ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन की प्रक्रिया जारी है।
-जनपद महराजगंज में अब तक 15,930 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
-मिशन शक्ति के दौरान 132,687 महिलाओं को जागरूक किया गया।
-495 मामलों में 932 अभियुक्तों को सजा दिलवाई, जिसमें एक को मृत्युदंड और 90 को आजीवन कारावास मिला।
-फर्जी दस्तावेज के साथ ईरानी नागरिक को भारत में घुसने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया।
-चीन की नागरिक महिला को अनाधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया।
-जर्मन नागरिक को वीज़ा की वैधता समाप्त होने पर गिरफ्तार किया गया।
-चीन और दिल्ली के तीन नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया।
-ब्राजील के नागरिक को बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया।
-श्रीलंकाई नागरिक को भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट के फर्जीवाड़े के लिए गिरफ्तार किया गया।
-सोनौली पुलिस ने शातिर तस्करों से 1600 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया।
-35 अभ्यस्त अपराधियों पर निगरानी रखते हुए एचएस खोला गया।
-150 शीशी नेपाली शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
-श्यामदेउरवा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरों से तीन लग्जरी कारें बरामद की।
-पुलिस ने 192 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।
-मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,तीन गिरफ्तार; 13 किलो आभूषण और 9 लाख रुपये बरामद।
-चार दिन में बच्चों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर मां के पास पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!