निचलौल पुलिस द्वारा दो वारन्टी गिरफ्तार

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान वांछित/वारंटीयो की गिरफ्तारी के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के निर्देशन में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा थाना निचलौल पुलिस उ0नि0 रत्नेश कुमार मौर्या,उ0नि0 जयप्रकाश सिंह,उ0नि0 संदीप यादव और का0 दिलीप यादव द्वारा भिन्न-भिन्न मुकदमों से सम्बंधित 02 वारंटीयों की गिरफ्तारी की गयी है,मु0नं0 517/05 धारा 427, 504 भादवि से सम्बंधित वारंटी शैलेन्द्र पटेल पुत्र रामनयन निवासी घोड़हवा वार्ड न0 6 थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र 45 वर्ष को घोडहवा से समय 11.45 बजे और मु0नं0 1465/21 धारा 60 आबकारी अधि0 से सम्बंधित वारंटी कन्हई बेलदार पुत्र स्व0 गोपी चन्द निवासी महेशपुर कबेलवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र 65 को ग्राम महेशपुर कबेलवा से समय 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त वारंटीगण को गिरफ्तार कर आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेजा गया।