उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

Spread the love



उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
कन्नौज। कन्नौज में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को दुर्गंध पसंद है,इसलिए वह गौशालाएं बना रही है,जबकि समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद है,इसलिए उसने इत्र पार्क बनाए।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा,”यह बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है। कन्नौज की सुगंध वाले लोग इस दुर्गंध को हटाएं। जिन्हें दुर्गंध पसंद है,वे गौशाला बना रहे हैं,और हम सुगंध पसंद करते थे,इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे।”उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सांड पकड़ने के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!