आनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
भूसा मशीन के चिंगारी से आग लगने से सैकड़ो एकड़ फसल जलकर खाक

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर थाना अंतर्गत मनिकौरा में शुक्रवार को 1 बजे के करीब खेत में भूसा मशीन से भूसा बनाते समय अचानक चिंगारी से आग लग गया। देखते ही देखते वह विकराल रूप धारण कर लिया। मनिकौरा समेत सिसवनिया उसरी,कैथवलिया,खजूरहटा में सैकड़ो एकड़ फसल जलकर खाक हो गया। खजुरहटा में धीरज यादव पुत्र गौरी यादव का मकान जल गया। क्षेत्रवासियों तथा फायर बीग्रेड कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आया।