अंतर्राष्ट्रीयनई दिल्ली
भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का न्योता कबूल कर लिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा,’हमारे देशों के बीच संबंधों का इतिहास बहुत पुराना है। यह कहा जा सकता है कि वे समय की कसौटी पर एक से अधिक बार खरे उतरे हैं।’ लावरोव ने कहा कि पिछले साल फिर से चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सबसे पहली विदेश यात्रा रूस की थी। अब हमारी बारी है।