डायट महराजगंज में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा विज्ञान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

इंद्रेश कुमार पटेल संवाददाता
महराजगंज। 27 मार्च 2025 को उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में एवं नोडल शिक्षा से सुनील कुमार भारती एवं संजय कुमार के निर्देशन में डायट महराजगंज के आडिटोरियम में डीएलएड 2023 एवं 2024 बैच के प्रशिक्षुओं के द्वारा विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मूल्यांकन डायट प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार,अभिजीत सिंह एवं डायट प्रवक्ता हरेंद्र कुमार सुनील कुमार भारती,संजय कुमार एवं डाक्टर अरशद जमील के द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में टीम विजय लक्ष्मी उपाध्याय,शिवानी चौधरी,रुपाली रौनियार एवं आदित्य तिवारी के द्वारा पुष्प के विभिन्न भाग पर प्रथम पुरस्कार,टीम अनामिका श्रीवास्तव प्रियवंदा गौतम,शुभम एवं मनीष गुप्ता के द्वारा व्यर्थ पानी के शोध पर द्वितीय पुरस्कार,टीम अंजू कन्नौजिया,शैलजा चौधरी एवं शाहिद खान के द्वारा मिश्रण पर तृतीय पुरस्कार तथा टीम सत्यम गुप्ता एवं रामेश्वर कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य के द्वारा सभी टीमों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि,आप सभी को अपने अपने माडल का व्यवहारिक ज्ञान का भी होना जरूरी है।तथा आपको अपनी चिंतन और तर्क शक्ति को भी और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सभी प्रवक्तागण एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।