मनबढ़ों ने श्रद्धालुओं से अवैध वसूली पर किया मारपीट,गाड़ियों के शीशे फोड़े


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध माता लेहड़ा मंदिर में दबंगों का जबरन अवैध वसूली लगातार जारी है। पैसा नहीं देने पर मार-पीट भी किया गया है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं को चोटे आई है।
सूत्रों के अनुसार कल शाम गोरखपुर से लेहड़ा मंदिर में बच्चे का मुंडन कराने आए श्रद्धालुओं से अवैध वसूली मांगी जा रही थी। पैसा नहीं देने पर मनबढ़ो ने मारपीट करते हुए गाड़ियों का फोड़ दिए।
हैरानी की बात यह है कि यह सब नंगा नाच पुलिस चौकी के समीप ही हो रहा था। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों में संतोष सहानी पुत्र विश्वंभर उम्र 35 वर्ष कोल्हुई महराजगंज,सुमित सहानी उम्र 19 वर्ष,राकेश पुत्र आर्यन निवासी मानीराम थाना चिलुआताल गोरखपुर,राहुल पुत्र घनश्याम उम्र 23 वर्ष निवासी दुर्गापुर थाना बृजमनगंज,दुर्गेश पुत्र अमरजीत उम्र 20 वर्ष निवासी लेहड़ा मंदिर थाना बृजमनगंज,घनश्याम भर पुत्र कतारू उम्र 47 वर्ष निवासी दुर्गापुर थाना बृजमनगंज गंभीर रूप से घायल हो हुए है। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फरेंदा भेजा गया जहां घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।