फरेंदा पुलिस द्वारा दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरूद्ध कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में व थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशान्त कुमार पाठक के अगुवाई में थाना फरेन्दा पुलिस टीम उ0नि0 मनोज कुमार गुप्ता मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा मु0अ0स0 75/2025 धारा 115(2),352,351 (3),105 बीएनएस सम्बन्धित वांछित कमलेश पुत्र मदन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी रामनगर टोला बुद्धहिया बाजार थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज व बाबूलाल पुत्र मदन उम्र करीब 30 वर्ष निवासी रामनगर टोला बुद्धहिया बाजार थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को आज दिनांक 31.03.2025 को समय करीब 14.30 बजे त्रिमुहानी घाट के पास गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।