घुघलीमहराजगंज

40 वर्षीय युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव,मचा हड़कंप

Spread the love



उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री खुर्द गांव के सिवान में
19.04.2025 शनिवार सुबह 7:30 बजे एक व्यक्ति का पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री खुर्द गांव के सिवान में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटक रहा है। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस मय फोर्स के साथ पहुंचे और फोरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!