नई दिल्ली

आर्मी में 1 लाख से ज्यादा सैनिकों की कमी: ऑफिसर रैंक के 16.71% पद खाली;हर साल 60 हजार रिटायर हो रहे,भर्ती 40 हजार सालाना

Spread the love




उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
नई दिल्ली। भारतीय सेना में एक लाख से ज्यादा सैनिकों की कमी है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में संसद की स्थायी समिति को यह जानकारी दी है। इस समय सेना की कुल संख्या 12.48 लाख है जबकि एक लाख से ज्यादा पर खाली हैं। इनमें से 92,410 पद जूनियर कमीशंड ऑफिसर और नॉन-कमीशंड ऑफिसर के हैं। यह करीब 7.72% की कमी को दर्शाता है। 1 अक्टूबर, 2024 तक सेना में स्वीकृत पद 11,97,520 के मुकाबले 11,05,110 पद भरे थे।
इसके अलावा 16.71% ऑफिसर्स की भी कमी है। 1 जुलाई, 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार सेना में 42,095 ऑफिसर (मेडिकल कोर,डेंटल कोर और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस को छोड़कर) हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 50,538 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!