Crime Newsनिचलौलमहराजगंज

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
निचलौल,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 062/2025 धारा 363,366,376 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट से सम्बंधित नामजद अभियुक्त अजय यादव पुत्र उग्रह उर्फ रामउग्रह निवासी बढ़या मुस्तकील थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र करीब 23 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा थाना निचलौल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम हे0का0 रजनीश सिंह और का0 मनीष सिंह के अथक प्रयास के बाद मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 18.04.2025 को अभियुक्त अजय यादव पुत्र उग्रह उर्फ रामउग्रह उपरोक्त को कुडिया जंगल के पास गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त अजय यादव उपरोक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!