फरेंदा पुलिस द्वारा जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित,जिलाबदर,पुरस्कार घोषित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में,अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फरेन्दा द्वारा गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.04.2025 को न्यायालय अपर जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के वाद सं. 402 सरकार बनाम काजू उर्फ राजमन चौधरी अन्तर्गत धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के सम्बन्ध में जारी अंतिम आदेश दिनांक 21.12.2024 के अनुपालन में जिलाबदर अभियुक्त काजू उर्फ राजमन चौधरी पुत्र स्व0 रामसमुझ चौधरी उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम छितही बुजुर्ग टोला करमहवा,थाना फरेन्दा,जनपद महराजगंज को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अख्तर आलम,का0 अश्वनी यादव थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज शामिल रहे।