भारतीय विद्वत् महासंघ कि कार्यकारिणी का हुआ गठन


पं. रविन्द्र नाथ मिश्र बने अध्यक्ष व पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य बने महासंघ के महामंत्री
मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
गोरखपुर। दिनांक 12 जनवरी दिन रविवार को दोपहर मे रामलीला मैदान समीप प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर पर विद्वत् जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ का पुर्नगठन किया गया! जिसमे शिर्ष नेतृत्व पदाधिकारी पूर्व कि ही भाँति इस बार भी मुख्य कार्यकारिणी मे बने हुए है! पं.अश्वनी कुमार मिश्र वरिष्ठ सलाहकार के प्रस्ताव रखने पर कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया! पुर्नगठन मे पं.रविन्द्र नाथ मिश्र अध्यक्ष,पं.राजेश मिश्र उपाध्यक्ष,पं.बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य महामंत्री,पं.शेषमणि पाण्डेय कोषाध्यक्ष,पं.अश्वनी तिवारी संयुक्त मंत्री,पं.रमेश पाण्डेय मंत्री,पं. अश्वनी कुमार मिश्र शास्त्री वरिष्ठ सलाहकार तथा पं.मनोज तिवारी एवं पं. वैद्यनाथ द्विवेदी को ज्योतिष यज्ञ संस्कार समिति का अध्यक्ष बनाया गया. साथ ही पूर्व कि भाँति ही अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण वर्तमान कि कार्यकारिणी मे बने रहेंगे! बैठक मे पं.राधाकृष्ण पाठक,पं मुक्तिनाथ उपाध्याय,उमेश शुक्ल,प्रमोद पाण्डेय,राजेश पाण्डेय, प्रदुम्न शुक्ल,पं.अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहें!