दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष रामचरन सरोज थाना चौक के नेतृत्व में उच्चाधिकारीगण के आदेश/निर्देशों के अनुपालन में अपराध की रोकथाम व अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु इनामिया/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय के उ0नि0 अमित कुमार सिंह,उ0नि0 चन्द्र प्रकाश झाँ,कां0 अभय कुमार सिंह,का0 संतोष पाल,का0 सुरेन्द्र यादव व म0का0 अनुराधा शर्मा के द्वारा आज दिनांक 24.04.2025 को एक अभियुक्ता सतना देवी पत्नी रामू सा0 धरमपुर थाना चौक जनपद महराजगंज के पास से 10 लीटर कच्ची नजायज शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।