दुष्कर्म का अन्तर्जनपदीय आरोपी गिरफ्तार

संपादक नागेश्वर चौधरी
निचलौल,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/25 धारा 376,363,504,506 भादवि से सम्बंधित नामजद अभियुक्त खुर्सेद आलम पुत्र रहमतुल्लाह निवासी पड़रौन मडुरही दुधई थाना विशुनपुरा
जनपद कुशीनगर उम्र करीब 24 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा थाना निचलौल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 24.04.2025 को समय 12.45 बजे कोहडवल रोड निचलौल से अभियुक्त खुर्सेद आलम उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त खुर्सेद उपरोक्त का चालान कर न्यायालय भेजा गया।