दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ़्तार


इंद्रेश कुमार पटेल संवाददाता
सिन्दुरिया(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंदुरिया अखिलेश कुमार वर्मा के देखरेख मे उ0नि0 मिथलेश कुमार,म0उ0नि0 प्रियंका मौर्या मय टीम द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खण्ड) महराजगंज से निर्गत वारण्ट मु0न0 1283/93 धारा 323/452/506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी निजामुद्दीन पुत्र इब्राहिम निवासी पिपरा कल्याण थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को ग्राम पिपरा कल्याण से आज दिनांक 29.12.2024 को समय 11 बजे गिरफ्तार किया गया व न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज से मु0नं0 916/19 धारा 352/504/527/403 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी बिजली देवी पत्नी स्व0 श्रीपत चौहान निवासी मोहनापुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को दिनांक 29.12.2024 को समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है