गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 शम्भूनाथ सिंह मय पुलिस टीम के साथ रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0-109/25 धारा- 105 बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र रामबचन प्रसाद ग्राम सुमेरगढ़ (खदरहवा टोला) थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 27 वर्ष को मंगलपुर बाजार के पास से पुलिस हिरासत मे लेकर विधिक कार्यावाही की जा रही है।
घटना विवरण के क्रम में अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 रामबचन प्रसाद की पहली शादी गोरखपुर में हुयी थी कुछ दिन बाद सुनील द्वारा आये दिन अपनी पत्नी को मारता-पिटता था जिसके कारण सुनील की पत्नी छोङकर कही चली गयी फिर कुछ दिन बाद सुनील उपरोक्त द्वारा अपने घर एक महिला लाया और कुछ दिन बाद उसको भी मारने-पिटने लगा तो छोड़ कर चली गयी। उसके बाद 7-8 महिना पहले बंगाल से एक टुम्पाराय नाम की महिला व 08 वर्ष के बच्चा लेकर घर आया और अपने घर रखा था। आपसी विवाद को लेकर सुनील द्वारा टुम्पाराय को आये दिन मारता-पिटता रहता था। सुनील के मारने पिटने से दिनांक 22.04.2025 को शाम के समय टुम्पाराय की मृत्यु हो गयी। जिसकेसम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/2025 धारा 105 बीएनएस में पंजीकृत कर सुनील प्रसाद उपरोक्त को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यावाही की जा रही है।