Crime Newsमहराजगंजसिंदुरिया -मिठौरा
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंदुरिया मनोज कुमार गुप्ता के देखरेख में उ0नि0 रोहित कुमार यादव,कां0 अरुण कुमार व कां0 रविन्द्र सिंह मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 62/25 धारा 137 (2),65(1)/87 बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विनय पासवान पुत्र महेन्द्र पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मैरी पो0 बोदना थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को पतरेंगवा तिराहे के पास से आज दिनांक 25.04.2025 को समय 13.20 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।