नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल


इंद्रेश कुमार पटेल संवाददाता
सिन्दुरिया(महराजगंज)। सिन्दुरिया पुलिस ने अभियुक्त भोलू उर्फ सदरे आलम पुत्र कुर्वान निवासी भेड़िया थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष के द्वारा आवेदिका की 16 वर्ष पोती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाना जिससे आवेदिका की पोती का गर्भवती होना व एक पुत्री को जन्म देना तथा दिनांक 01.11.2024 को समय शाम चार बजे
आवेदिका की पोती द्वारा शादी की बात करने पर विपक्षी उपरोक्त द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारना-पीटना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 311/24 धारा 69/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 5जे (2)/6 पॉस्को एक्ट में दिनांक 06.11.2024 को पंजीकृत की गई थी। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा मय टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त भोलू उर्फ सदरे आलम पुत्र कुर्वान निवासी भेड़िया थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष को हथियागढ़ चौराहे के पास दिनांक 07.11.2024 को समय 12.20 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।