महराजगंज

जिले में हुई झमाझम बारिश,धान रोपाई में जुटे किसान

Spread the love




संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज: देश के पीएम और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सपना है कि कम लागत और अधिक उत्पादन से किसानों की तस्वीर बदल जाएगी। इस सपना को साकार करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों को कहीं से भी खाद बीज की तिलक नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि खेती किसानी में हरियाणा पंजाब से तुलना की जाने वाली जनपद महाराज में इस बार धान की सर्वाधिक उत्पादन बढ़े और प्रदेश में महराजगंज के किसानों का परचम लहरें,इसको लेकर जिलाधिकारी का खेती के हर बिंदु पर पैनी नजर है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हर गांव पहुंच कर किसानों को धान की उत्पादन बढ़ाने के लिए जोर दे रहे हैं। सोमवार को महराजगंज में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक नजर आईं। सिंचाई विभाग महराजगंज के आंकड़े तस्दीक करते हैं कि 21 एमएम बारिश हुई है। इससे खेत और खलिहान तर हो गये है। सही अर्थों में धान का कटोरा कहे जाना वाला जनपद के किसान धान के खेती के मामले में बैज्ञानिकों को भी मात देते हैं।इस खरीफ़ के सीजन में ऐन मौके पर हुई शानदार बारिश से खेती की राह आसान कर दी है।
कृषि विभाग की मानें तो जनपद में 20 से 25 फीसदी धान रोपाई पूरी हो चुकी है। बारिश का पानी पाकर किसान धान की रोपाई तेज कर दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस खरीफ़ में जनपद में 1.60 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होनी है। उम्मीद है कि इस बार धान का उत्पादन त्वारिख के पन्ने में एक नया अध्याय जोड़ने को बेताब नजर आ रहा है। मानसून की पहली बारिश ने खरीफ़ की खेती का राह और आसान कर दी है। जहां बारिश ने किसानों के लाखों का डीजल बचाया। वहीं भरपूर खेतों को पानी मिलने से रोपाई कार्य में काफी तेजी आई है। निचलौल,नौतनवां पनियरा,मिठौरा और महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के किसान रोपाई करने में आगे है। वही परतावल,घुघली,सिसवा,फरेंदा और नौतनवा में धान की रोपाई कार्य में भी आईं तेजी। किसान जनार्दन पटेल,शमसेर अली,सकलैन अहमद,कृष्ण कुमार सिंह,आदि किसानों ने बताया कि इस मानसूनी बारिश से जहां खेती की राह आसान हुई है। वही रोपाई करने में काफी राहत मिल रही है। इस बार धान का सर्वाधिक उत्पादन होने की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि इस बार सांभा मसूरी,गोल्डेन समेत हाईब्रिड की तमाम प्रजातियां की रोपाई की जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन पर कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए हर लाइसेंसी खाद बीज की दुकानों पर उपलब्ध कराई जा रही है ताकि किसानों को सहूलियत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!