

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि जो चुनाव टालते हैं,वह हारते हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आगे खिसकाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से हर वर्ग नाराज है। दावा किया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) का परचम पूरे देश में लहराएंगे। वह मंगलवार को गाजियाबाद में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंडन नदी की सफाई के नाम करोड़ों का घोटाला हो रहा है। भाजपा नेताओं पर भूमाफिया होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारों से हर वर्ग नाराज है। लोग महंगाई से और व्यापारी जीएसटी से त्रस्त हैं। नौजवान और बेरोजगार भी दुखी हैं। कर्मचारी पुरानी पेंशन चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ ऐसा माहौल कभी नहीं रहा। कार्यकर्ताओं से इसका लाभ उठाने की अपील की भाजपा को हार का डर मीडिया से चर्चा में अखिलेश ने कहा, भाजपा को हार का डर है,इसलिए यूपी उपचुनाव की तारीख बदल दी। उन्होंने अंदेशा जताया कि भाजपा चुनाव में कोई न कोई खास तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि मैं रामपुर बना दूंगा। इसका मतलब है कि मैं वोट नहीं डालने दूंगा।