सिसवा बाज़ार - कोठीभार
पालिका अध्यक्ष और प्रतिनिधि ने नगरवासियों को दिवाली की दी शुभकामनाएं


राजन चौधरी संवाददाता
सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा दीपावली पर नगर पालिका क्षेत्र को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है,सड़कों पर लगे बिजली के खम्भों पर पथ प्रकाश के साथ ही तिरंगा लगाया गया है जो रात होते ही सड़के जगमगा उठती है जो देखने में भी सुन्दर लगती है,इसके साथ ही सड़कों व नालियों का निर्माण तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है,जनता ही हमारे लिए सर्वोपरि है और हर समय हम नगर के विकास के साथ साथ जनता के हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहते है और आगे भी खड़े रहेंगे।