महराजगंज

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के निधन पर डीएम,एसपी समेत अन्य सरकारी कार्यालय पर लगे तिरंगे आधा झुके

Spread the love



संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद जनपद के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य सरकारी कार्यालयों पर लगे तिरंगे झंडे को भी आधा झुका दिया गया है।
जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के कार्यालय पर लगे तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के निधन और उनके सम्मान में आधा झुका दिया गया है। इसके साथ ही जनपद में होने वाले सभी कार्यक्रमों को 1 जनवरी 2025 तक तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!