महराजगंज

स्पोर्ट्स खेल के पहले दिन सभी हाउस इंचार्जों ने चुने अपने-अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Spread the love

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
सिसवा बाजार(महराजगंज)। खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह न केवल शारीरिक विकास में सहायक है,बल्कि मानसिक और सामाजिक संतुलन भी प्रदान करता है। खेलों के माध्यम से बच्चे अनुशासन,टीम भावना,नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करते हैं। सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा बाजार में आयोजित खेल उत्सव इसका उत्तम उदाहरण है। खेल के पहले दिन सभी हाउस इंचार्जों ने खिलाड़ियों का चयन किया और व्हाइट हाउस,ग्रीन हाउस,सैफरॉन हाउस तथा ब्लू हाउस के बच्चों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में शॉर्ट फूट,टग ऑफ वार,कैंडल रेस, कबड्डी,बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेल शामिल थे। इन खेलों में बच्चों ने अपनी कुशलता और क्षमता का अद्भुत परिचय दिया।इस खेल उत्सव में व्हाइट हाउस का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। उनके खिलाड़ियों ने न केवल टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,बल्कि खेलों में अनुशासन और जुझारूपन भी दिखाया। इस सफलता का श्रेय उनके कठोर परिश्रम और समर्पण को जाता है।सेंट जोसेफ स्कूल द्वारा आयोजित यह खेल उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के संघर्षों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं।इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र,व्हाइट हाउस इंचार्ज सतीश त्रिपाठी,मनीष श्रीवास्तव,स्नेहा सीबीचन व अनूप रौनियार ने संयुक्त रूप से कहा कि खेलों से बच्चों में सहयोग,प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास होता है।अतः समाज में खेलों का महत्व हर स्तर पर बढ़ाया जाना चाहिए। यह केवल व्यक्तिगत विकास के लिए नहीं,बल्कि समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में भी सहायक है। सेंट जोसेफ स्कूल का यह आयोजन इस दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!