बृजमनगंज - धानीमहराजगंज

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल

Spread the love



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज कस्बे के मेन चौराहे पर देर शाम तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बुजुर्ग के पैर का पंजा कट कर झूल गया और अंदरूनी गहरी छोटे भी आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे उपचार हेतु सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। घायल वृद्ध का नाम रामा पुत्र जग्गू उम्र लगभग 70 शाहाबाद टोला कलवार गढ का निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!