मिशन शक्ति; महिलाओं व बालिकाओं को महराजगंज पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरुक

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त एन्टीरोमियो टीम द्वारा जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090,पुलिस आपातकालीन सेवा-112,एम्बुलेंस सेवा-108,चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102,महिला हेल्पलाइन-181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा,घरेलू हिंसा के बारे में,साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है। समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल/कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थाओं में चौपाल का आयोजन कर छात्राओं/बालिकाओं की समस्याओं का निस्तारण जा रहा।