Crime Newsमहराजगंजसिंदुरिया -मिठौरा
सिन्दुरिया पुलिस ने दो वांछित आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। आज दिनांक 03.05.2025 को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंदुरिया मनोज कुमार गुप्ता मय टीम हे0का0 बृजेश यादव और म0का0 रीना यादव द्वारा मु0अ0सं0 85/25 धारा 103 (1)/238 (ख) बीएनएस थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण रामायण पुत्र स्व0 पाल उम्र करीब 75 वर्ष और राजमती देवी पत्नी दयानन्द उम्र करीब 48 वर्ष व बाल अपचारी निवासीगण पतरेंगवा टोला अरनहवा थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज उपरोक्त को पतरेंगवा तिराहा से आज दिनांक 03.05.2025 को समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।