घुघली पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ़्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो व वारंटियो के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। चौकी प्रभारी घुघली रमेश चन्द्र वरुण और का0 आनन्द कुशवाहा द्वारा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी न्यायालय प्रधान न्यायाधीश,पारिवारिक न्यायालय,जनपद महराजगंज द्वारा जारी कुर्की और विक्रय द्वारा भरण-पोषण वारण्ट से सम्बन्धित वाद संख्या 07/2024 धारा 181 हिन्दू विवाह अधिनियम थाना कोठीभार जनपद महराजगंज में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी रामसज्जन शर्मा पुत्र प्रेमशंकर शर्मा निवासी भुवनी थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया है।