पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
सोनौली। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के द्वारा चलाये जा रहे अभियान गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी कार्यवाही के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह द्वारा टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम उ0नि0 हरिश्चन्द्र गौतम,हे0का0 मंजीत यादव और का0 कवीन्द्र प्रसाद द्वारा एनबीडब्लू मु0नं0-1569/18 धारा 323,504,506 भादवि थाना सोनौली जनपद महराजगंज से सम्बन्धित अभि0/वारण्टीगण चन्दर उर्फ रामचन्दर पुत्र दरबारी उर्फ घरबारी,चोनहरा उर्फ अमरजीत पुत्र चन्दर उर्फ रामचन्दर निवासीगण पोखरभिण्डा उर्फ बनरहवा थाना सोनौली जनपद महराजगंज को आज दिनांक 04.05.2025 समय 11.20 बजे ग्राम पोखरभिण्डा उर्फ बनरहवा थाना सोनौली जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए वारण्टी उपरोक्त को न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया।