ठूठीबारी पुलिस द्वारा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ़्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ठूठीबारी महेन्द्र मिश्रा मय हमराह का0 अनुप यादव व का0 बलवन्त यादव थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के द्वारा आज दिनांक 07.05.2025 को मु0अ0सं0 53/25 धारा 376 भादवि से सम्बन्धित वांछित एक अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र मोती यादव ग्राम बकुलडीहा पुरब टोला कोतवाली ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र 30 वर्ष को ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर गडौरा चीनी मिल के पास से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज के लिये रवाना किया गया।