भारतीय सैनिको के सम्मान मे तिरंगा यात्रा का आयोजन

राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थ नगर। आज सिद्धार्थ नगर जनपद मे सासंद जगदम्बिका पाल के अगुवाई में सैनिको के सम्मान मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद की आम जनता,युवा ब्यवसायी,अधिवक्ता और सम्मानित गण चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिए। हमारे देश मे आतंकियो द्वारा कश्मीर मे निर्दोष हिन्दू पर्यटको का निर्ममता पूर्ण हत्या किया था। जिसको भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने संज्ञान में लेकर आतंकियो और उनके सरपरस्त को मिट्टी मे मिलाने का शपथ लिया था। वह उद्देश्य हमारे भारतीय सैनिको के सौर्य और पराक्रम से पूर्ण हुआ और इसी उपलक्ष्य में भारतीय सैनिको के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन कर प्रत्येक भारतीय सैनिको के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए हम सभी जनमानस अपने प्रत्येक भारतीय सैनिको के साथ होने का संदेश पहुचाने का कार्य किया।