महराजगंज

एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा का हुआ तबादला,प्रशांत कुमार भारती होंगे नए एडीएम

Spread the love



सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के तहत जनपद महराजगंज में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जनपद के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ पंकज कुमार वर्मा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब मथुरा जनपद का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
डॉ पंकज कुमार वर्मा की गिनती जनपद के कुशल,ईमानदार और प्रशासनिक दृष्टि से दक्ष अधिकारियों में होती रही है। उन्होंने महराजगंज में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण राजस्व मामलों का प्रभावी निस्तारण किया,साथ ही विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर पारदर्शिता सुनिश्चित की। उनकी कार्यशैली जनसुनवाई में संवेदनशीलता और विभागीय तालमेल में मजबूती के लिए जानी जाती रही है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,प्रशांत कुमार भारती को महराजगंज का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार भारती इससे पूर्व बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन के पद पर कार्यरत थे और वहां भी उन्होंने प्रशासनिक अनुशासन व कार्यकुशलता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया था।
एडीएम स्तर के इस फेरबदल को जिले की प्रशासनिक दिशा में नए बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशांत कुमार भारती महराजगंज में किस प्रकार अपने अनुभव व प्रशासनिक कुशलता से जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!