Crime Newsआनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा/ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के कुशल दिशा निर्देशन में व थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशान्त कुमार पाठक के अगुवाई में थाना फरेन्दा पुलिस टीम उ0नि0 आशुतोष पाठक के द्वारा मु0अ0स0 21/2025 धारा 137(2),352,351(4),87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय कुमार पुत्र विकाऊ उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज को आज दिनांक 01.02.2025 को समय करीब 13.30 बजे गोपलापुर शाह के जंगल के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।