Crime Newsमहराजगंजसोनौली

दो नेपाली नागरिक नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

Spread the love



उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
सोनौली। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी/मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान के दृष्टिगत दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण व उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह थानाध्यक्ष सोनौली की अध्यक्षता में पुलिस प्रभारी चौकी खनुआ सोनौली विजय कुमार द्विवेदी,का0 अमरेश राय,का0 सुरेश सिंह,का0 अवनीश यादव,का0 शिवाकान्त सिंह व एसएसबी उप निरीक्षक/जीडी अशोक सिंह सामव्याल,सीटी/जीडी संजीव राय,सीटी/जीडी भूपेन्द्र सिंह,सीटी/जीडी नवीन कुमार की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 19.05.2025 को वहद ग्राम हरदीडाली से प्रतिबन्धित 280 एम्पुल इन्जेक्शन (बुप्रेनार्फिन,डाईजापाम व प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड) तस्करी करके नेपाल राष्ट्र ले जा रहे अभियुक्तगण आनन्द खत्री पुत्र कृष्ण बहादुर खत्री उम्र करीब 48 वर्ष निवासी निर्मल पोखरी नगर पालिका वार्ड नं0 5 जिला कासकी गण्डकी थाना पोखरा नेपाल राष्ट्र और सुभाष श्रेष्ठ पुत्र सुखबहादुर श्रेष्ठ उम्र करीब 34 वर्ष निवासी बेनीनगर नगर पालिका वार्ड नं0 2 जिला बेनी राष्ट्र नेपाल को मय माल व वाहन हिरासत/कब्जा पुलिस में लिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!