ठूठीबारी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशानुसार व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश सिंह यादव मय हमराह हे0का0 मानिकचन्द का0 अनूप यादव का0 मृत्युन्जय तिवारी के द्वारा आज दिनांक 22.05.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/25 धारा 331 (4), 305(ए)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी हुए माल 60.390 किलो चावल व 50.380 किलो गेहूं व मु0 203 रुपया व एक साइकिल को एसएसबी रोड पर बने पुलिया (लक्ष्मीपुर) व एक वांछित अभियुक्त सुनील साहनी उर्फ धोधे पुत्र विजयी साहनी निवासी ग्राम भरवलियां,थाना ठूठीबारी,जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष से अभिरक्षा मे लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज के लिये रवाना किया गया।