Crime Newsनिचलौलमहराजगंज

निचलौल पुलिस द्वारा जाली नोटो के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर नकली/जाली नोटो को बाजार में उपयोग करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 179,180 बीएनएस से सम्बंधित नामजद अभियुक्त प्रखर जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी चौक थाना चौक जिला महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु थाना निचलौल पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बाद अभियुक्त प्रखर जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल उपरोक्त को पांच पांच सौ के पांच नकली जाली नोट के साथ सब्जी मण्डी कस्बा निचलौल से समय 16:00 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सकलदीप सिंह,का0 सत्येन्द्र कुमार सिंह,का0 सुनील यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!