Crime Newsपरसामलिकमहराजगंज
परसामलिक पुलिस द्वारा पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वांछित के गिरफ्तारी अभियान के दिये गये निर्देशो के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार रॉय के नेतृत्व में व0उ0नि0 अभिजीत कुमार मय हमराही कर्मचारी हे0का0 बुद्धिसागर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/25 धारा 69/352/351(3) बीएनएस व 5/6 पॉस्को एक्ट से सम्बन्ध वांछित अभियुक्त मामुद्दीन पुत्र मुबारक सा० हड़हवा टोला बड़हरा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज,हाल मुकाम मर्यादपुर टोला सेवतरा थाना परसामलिक जनपद महराजगंज को दिनांक 24.05.2025 को मर्यादपुर पहाडी टोला से समय 09.20 बजे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।